सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये पार 17.95 फीसदी अधिक

9 अक्टूबर, 2023 तक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वृद्धि

प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड का शुद्ध) 21.82 फीसदी अधिक रहा

1 अप्रैल, 2023 से 09 अक्टूबर 2023 के दौरान 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी

दाऊद फुरकान हिंदी

09 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के जो अनंतिम आंकड़े सामने आए हैं उनमें लगातार वृद्धि दर्ज की की गई है, सकल संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये हुआ है जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के सकल संग्रह से 17.95 फीसदी अधिक है।

प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड का शुद्ध (नेट रिफंड) 9.57 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के शुद्ध संग्रह से 21.82फीसदी अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के अनुमानित कुल बजट का 52.50 फीसदी है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉर्पाेरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी के लिए विकास दर 7.30 फीसदी है जबकि पीआईटी के लिए 29.53 फीसदी (केवल पीआईटी)/29.08 फीसदी (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.39 फीसदी है और पीआईटी संग्रह में 32.51 फीसदी (केवल पीआईटी)/31.85 फीसदी (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

RBI Drops Paytm Payments Bank from Second Schedule

Regulatory Status Changes, Raising Questions Over Transparency and Customer Understanding Pooja Srivastava Anytime News Network …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *