नवंबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह ₹1,67,929 लाख करोड़, जो साल-दर-साल 15 फीसदी की उच्चतम वृद्धि दर दर्ज की

वित्त वर्ष 2023-24 में छठी बार सकल जीएसटी संग्रह ₹1.60 लाख करोड़ के पार

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नवंबर, 2023 तक जीएसटी संग्रह साल-दर-साल 11.9 फीसदी अधिक

नवंबर, 2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व ₹1,67,929 करोड़ है, जिसमें से सीजीएसटी ₹30,420 करोड़ है, एसजीएसटी ₹38,226 करोड़ है, आईजीएसटी ₹87,009 करोड़ है (माल के आयात पर एकत्र किए गए ₹39,198 करोड़ सहित) और उपकर ₹12,274 करोड़ है (माल के आयात पर एकत्र ₹1,036 करोड़ सहित)।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹37,878 करोड़ और एसजीएसटी को ₹31,557 करोड़ का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद नवंबर, 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए ₹68,297 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹69,783 करोड़ है।

नवंबर, 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 15ः अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 20ः अधिक है। यह छठी बार है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सकल जीएसटी संग्रह ₹1.60 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

नवंबर, 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल जीएसटी संग्रह ख्₹13,32,440 करोड़, औसतन ₹1.66 लाख प्रति माह, नवंबर, 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2022-23 के सकल जीएसटी संग्रह से 11.9ः अधिक है ख्₹11 ,90,920 करोड़, औसतन ₹1.49 लाख करोड़ प्रति माह,।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है। तालिका-2 नवंबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है। .

चार्ट सकल जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये)

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Highlights Tech & Value Addition for Farmers’ Income Growth

Global Experts Unite at Amity: Innovation to Strengthen Food Security Chain Pooja Srivastava, Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *