इंडियन बैंक और यूपी सचिवालय प्रशासन विभाग के बीच ऐतिहासिक एमओयू

 

अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा फ्री बीमा, सस्ते लोन और डिजिटल बैंकिंग का बड़ा लाभ

एनी टाइम न्यूज़ नेटवर्क।

उत्तर प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। इंडियन बैंक और उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के मध्य वेतन खाता (Salary Account) खोलने को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत सचिवालय कर्मियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बीमा और वित्तीय सुविधाओं का व्यापक लाभ मिलेगा।

इस समझौते के अंतर्गत इंडियन बैंक द्वारा वेतन खातों के पाँच विशेष वेरिएंट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें खाताधारकों को निःशुल्क जीवन बीमा, जीवनसाथी का फ्री बीमा, पुत्री के विवाह एवं बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु विशेष वित्तीय सुरक्षा कवर दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण और गृह ऋण पर रियायती ब्याज दरें, पात्रता अनुसार ओवरड्राफ्ट सुविधा, निःशुल्क एटीएम/डेबिट कार्ड, इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग और सभी डिजिटल भुगतान सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

एमओयू का आदान-प्रदान सचिवालय के नवीन भवन स्थित तिलक हॉल में उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष चौहान एवं इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री शिव बजरंग सिंह के बीच किया गया।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सचिवालय कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों को आधुनिक, सुरक्षित और लाभकारी बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और सुविधाएं दोनों मजबूत होंगी।

कार्यक्रम में सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव जी. श्रीनिवासुलु, इंडियन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ सुधीर कुमार गुप्ता, अंचल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह सहित विभिन्न अंचल कार्यालयों के अधिकारी और सचिवालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *