वुड एबिलिटी की रिपोर्ट में देरी से सैकड़ों टिम्बर व्यापारियों को अभी तक नहीं मिला लाइसेंस – मोहनीश त्रिवेदी*

*उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की प्रदेश व्यापी बैठक हुई संपन्न*

*बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ चयन*

 

लखनऊ आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की प्रदेश व्यापी बैठक ऐशबाग के होटल स्काई हाइ में हुई सम्पन्न। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तमाम पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के 7 वर्षों के लंबे संघर्ष को लाइसेंस दे कर उनके जीवन को नई दिशा दी जिसके बाद से ही संगठन धन्यवाद यूपी सरकार के स्लोगन के साथ लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी,राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा जी एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी का आभार व्यक्त करता आ रहा है परन्तु वहीं वुड एबिलिटी की रिपोर्ट में देरी के चलते कुछ पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों को अभी तक लाइसेंस न मिल पाने से संगठन लगातार देहरादून सर्वे रिपोर्ट का कार्य जल्द पूर्ण करवाने की मांग भी कर रहा है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि आज प्रदेश व्यापी बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए तमाम जिले के पदाधिकारियों को प्रदेश एवं जिलों की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उनके पद हेतु प्रमाण पत्र सौंपे गए जिनका शपथग्रहण समारोह अगले वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ लखनऊ में सम्पन्न करवाया जाएगा।बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव अख्तर खान,विधिक सलाहकार अशीष त्रिवेदी, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ,संरक्षक अजीत सिंह,अनिल कुमार ,मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह,अभय प्रताप सिंह अयोध्या के लाल देवेंद्र सिंह, अम्बरीष गुप्ता,मेरठ के हाजी फारुख,हरदोई के छोटू शर्मा,अमरोहा के मो रजा,जमीर, सत्यनारायण, एजाज खान,वसीम अहमद सहित तमाम जिलों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *