वासंतिका उत्सव में नृत्यांगनाओं ने नृत्य के माध्यम से मां सरस्वती को अर्पित की पुष्पांजलि

निश्चय टाइम्स डेस्क। श्री नृत्यधाम दक्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में जानकीपुरम गार्डन, सेक्टर-डी, प्लॉट संख्या 1063, जानकीपुरम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वासंतिका उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में नृत्यांगनाओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्या, वाणी और संगीत की देवी मां सरस्वती को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

उत्सव का शुभारंभ पीले वस्त्रों से सुसज्जित नृत्यांगनाओं एवं महिलाओं द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। संपूर्ण वातावरण बसंत के उल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

निशी मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस वासंतिका उत्सव में बाल नृत्यांगनाओं दक्षता तिवारी, विदुषी सिंह, विदुषी अवस्थी, शिवि, रक्षिता, अद्रिका और रेहा सहित अन्य कलाकारों ने “पिया आयो वसंत” की मधुर धुन पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर मां सरस्वती के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की।

उत्सव के अगले चरण में पीहू, काश्वी, सानवी, ईशी, अनायरा, अदीरा, काव्या, उत्सवी और रिद्धिमा सहित अन्य बाल एवं युवा नृत्यांगनाओं ने कथक नृत्य शैली में “सरस्वती वंदना – मां सरस्वती शारदे” पर आकर्षक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरु मां वीना सेवक, विशिष्ट अतिथि डॉ. शगुफ़्ता एवं डॉ. शालिनी अवस्थी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष मिश्रा, लता मिश्रा, निष्कर्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वासंतिका उत्सव ने न केवल बसंत पंचमी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया, बल्कि बच्चों और युवाओं में भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि को भी प्रोत्साहित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

NextGen Iconic India Winners Chart Their Next Journey

2026 Titleholders Share Struggles, Experiences and Future Plans at Lucknow Press Conference Pooja Srivastava | …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *