देश के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी स्वतंत्रता दिवस-2024 आमंत्रण पत्रों को विशिष्ट अतिथियों के पते पर पहुंचाया

भारत के राष्ट्रपति कार्यालय से स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र विशिष्ट अतिथियों के पते पर पहुँचाने हेतु स्पीड पोस्ट के माध्यम से जारी किए गए।

अपने व्यापक नेटवर्क और विश्वसनीय सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले डाक विभाग को इन आमंत्रण पत्रों की समय पर और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य उत्कृष्टता के प्रति डाक विभाग की प्रतिबद्धता और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों को सुविधाजनक बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है

भारत सरकार के राजकीय चिन्ह वाले आमंत्रण पत्र इस अवसर के महत्व और भव्यता को दर्शाते हैं। डाक विभाग ने इन आमंत्रण पत्रों को वितरित करने में बेहद सावधानी बरती है।

सुरक्षा और गोपनीयता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए पर्यवेक्षक अधिकारी के साथ पोस्टमैन के माध्यम से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों को विशेष डिलीवरी की गईप्

1. डॉ. प्रांजल मोदी, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसीज एंड रिसर्च सेंटर, इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसप्लांटेशन साइंसेज, सिविल हॉस्पिटल कैंपस, असारवा, अहमदाबाद-380016

2. नरेशभाई जोगाराम परमार, मोटो ठाकोर वास, कोचरब, गांव-पालडी, अहमदाबाद-380007

3. जोरावरसिंह जादव, लोक कलाकार, प्रोफेसर कॉलोनी, विजय क्रॉस रोड, नवरंगपुरा, अहमदाबाद-380009

 

उक्त आमंत्रित अतिथि डाक द्वारा आमंत्रण पाकर बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने भारत के माननीय राष्ट्रपति से स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होने के लिए आमंत्रण प्राप्त होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *