पीएनबी रक्षक प्लस” योजना के तहत असम राइफल्स के कर्मियों के लिए बीमा कवरेज

पीएनबी ने “पीएनबी रक्षक प्लस” योजना के तहत असम राइफल्स के कर्मियों के लिए बीमा कवरेज को बढ़ाया

 𝟎𝟏 अगस्त 𝟐𝟎𝟐𝟒: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने असम राइफल्स को समर्थन के अपने संकल्प को और मजबूत करते हुए अपनी `पीएनबी रक्षक प्लस’ योजना के तहत असम राइफल्स के कर्मियों के लिए बीमा कवरेज व लाभों को उन्नत किया है।

अपने वर्तमान करार के तहत इस अनुबंध पर गुवाहाटी अंचल कार्यालय से पीएनबी उप महा प्रबंधक श्री पी.रोज कुमार और मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, एसएम, अतिरिक्त महानिदेशक असम राइफल्स ने मेजर जनरल राज सिन्हा, वीएसएम (से.नि.) और बैंक व असम राइफल्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

पीएनबी रक्षक प्लस के बढ़े हुए लाभों में शामिल है,

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा रुपये 𝟏 करोड़ , हवाई दुर्घटना बीमा रुपये 𝟏.𝟓 करोड़, स्थायी/आंशिक दिव्यांगता कवरेज रुपये 𝟏 करोड़ , ऑपरेशंस के दौरान मृत्यु होने पर अतिरिक्त कवर रुपये 𝟏𝟎 लाख ,

परिवहन सहित आयातित दवाओं की लागत रुपये 𝟏𝟎 लाख तक, एयर एम्बुलेंस की लागत रुपये 𝟏𝟎 लाख तक।

इसके अलावा, रक्षक खाताधारकों के आश्रितों और परिवारों को कई अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

**********

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *