जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी द्वारा सत्ता में भागीदारी महासम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में

जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी द्वारा सत्ता में भागीदारी महासम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि हम लोग आजादी से लेकर आज तक सिर्फ ठगे गए हैं तो गलत न होगा,बल्कि यूं कहा जाए कि हम लोगों को किसी भी तरह के ना सत्ता में भागीदारी मिल रहे हैं ना नौकरियों में इसके लिए पुरानी से लेकर आज तक की सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी जिम्मेदार हैं इसी को लेकर हम लोगों ने अपना संगठन बनाकर 2027 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर लखनऊ के जिला अध्यक्ष अनुज चौहान और संयोजक संजीव चौहान ने कहा कि हम लोगों ने लखनऊ को इसलिए चुना है देश की राजनीतिक राजधानी है और यहां से पूरे देश में आवाज जाती है।

फूलचंद चौहान ने कहा कि हमने अपने समाज से जुड़े ही नहीं बल्कि दूसरे समाज पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जनजाति सब लोगों को इस भागीदारी सम्मेलन में जोड़ा है जो कि लोग खुद से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं ।

कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुड़े।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *