श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के पावन शहीदी दिवस पर समर्पित कीर्तन समागम

‘सगल सृष्ठि पे ढापी चादर’
धर्म व राष्ट्र की रक्षा के प्रतीक
परमपूज्य गुरू तेगबहादर साहिबजी का पावन शहीदी दिवस।

श श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के पावन शहीदी दिवस पर कीर्तन समागम एवं गुरु का लंगर का आयोजन किया जा रहा है। जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी गई।                                                     कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि विभिन्न मत-पंथों के समाजसेवी गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस भव्य कार्यक्रम में गुरु तेगबहादर जी के साथ बलिदान होने वाले भाई सतीदास और भाई मतीदास जी के वंशजों को भी सम्मानित किया जायेगा।             कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव श्री चम्पत राय जी एवं गुरु गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल के सरदार ब्रजिंदर पाल सिंह अपने विचार प्रकट करेंगे। यूपी सिक्ख विचार मंच व सरब हिंद सिख मिशन लखनऊ के सहयोग से आयी हुई समूह साध संगत को साहिब श्री गुरू तेगबहादर जी के जीवन पर अधारित प्रदर्शनी का प्रदर्शन के साथ ही पुस्तक का वितरण किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत अपने सभी संगठन कार्यालयों में गुरु तेग बहादर के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में सतपाल सिंह मीत- प्रवक्ता लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, हरमिन्दर सिंह टीटू- सचिव गुरुद्वारा नाका हिंडोला, सुरेन्द्र सिंह बक्शी- अध्यक्ष सिक्ख हिन्द मिशन, निर्मल सिंह- अध्यक्ष अलमबाग गुरूद्वारा, हरजीत सिंह गिन्नी- उपाध्यक्ष गुरुद्वारा आलमबाग, मनमोहन सिंह मोड़ी- अध्यक्ष गुरुद्वारा चंदर नगर, लखविन्दर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरुद्वारा इंद्रा नगर, गुरूद्वारा गोमती नगर, गुरुद्वारा आशियाना, गुरुद्वारा सराय पाठक गणेश गंज आदि समस्त दुरुद्वारों से पदाधिकारी, साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रशान्त भाटिया, सुनील कालरा, आनन्द शेखर सिंह, सचिन आदि उपस्थित थे।                   
कार्यक्रम विवरण –
ऽ (समय 6ः00 – 6ः30 बजे ) पाठ सोदर रहिरास साहिब द्वारा- प्रभु का सिमरन सब ते ऊँचा ग्रुप
ऽ (समय 6ः30: 6ः45 बजे) आगमन व प्रकाश श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी
ऽ (समय 6ः45: 7ः00 बजे) कीर्तन-दशमेश पब्लिक स्कूल व श्गवाहू सच्ची बाणी ग्रुपश् लखनऊ
ऽ (समय 7ः00: 7ः15 बजे) साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन आधारित चलचित्र द्वारा –
‘सरब हिन्द सिक्ख मिशन’
ऽ (समय 7ः15: 7ः30 बजे) कीर्तन संत आसूदा राम आश्रम: लखनऊ
ऽ (समय 7ः30: 7ः50 बजे) कीर्तन – भाई दिनेश सिंह जी गुरुद्वारा आलमबाग
ऽ (समय 7ः50: 8ः10 बजे) कीर्तन भाई राजेन्द्र सिंह जी गुरुद्वारा नाका हिंडोला
ऽ (समय 8ः10: 8ः25 बजे) साहिब श्री गुरु तेग बहादर साहिब के जीवन पर प्रवचन (मुख्य वक्ता)
– श्री चंपत राय जी- महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या
ऽ (समय 8ः25: 8ः40 बजे) गुरमति लेक्चर-स. ब्रजिन्दर पाल सिंह गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल लखनऊ
ऽ (समय 8ः40: 9ः00 बजे) विभिन्न समाज के प्रमुखों को सिक्ख साहित्य का वितरण

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

521 Complaints Filed at Samadhan Diwas, District Administration Pushes for Swift Action

DM Orders One-Week Deadline, 102 Cases Resolved On the Spot Anytime News Network  – By …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *