आईसीएससी मैक्सी अवार्ड लुलु मॉल ने लखनऊ ने जीत कर नाम किया रोशन

 

 

देश विदेश के 75 मॉल्स को पीछे छोड़ प्रतिष्ठित सिल्वर मार्केटिंग एक्ससीलेंस इंटीग्रेटेड अवॉर्ड्स 2024 किया अपने नाम

 

लखनऊ के सुप्रसिद्ध शॉपिंग गंतव्य लुलु मॉल ने एक बार फिर लखनऊ का परचम विदेश में लहराया है| हाल ही में लुलु मॉल लखनऊ ने लॉस वेगस में हुए एक प्रतिष्ठित अवार्ड सेरेमनी में अपने लुलु वेडिंग उत्सव के शानदार आयोजन के लिए आईसीएससी मैक्सी अवार्ड के अंतर्गत सिल्वर अवार्ड मार्केटिंग एक्ससीलेंस इंटीग्रेटेड 2024 अपने नाम किया आईसीएससी ग्लोबल अवार्ड्स व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सर्वाधिक मान्यता प्राप्त अवार्ड्स में से एक है। देश विदेश के 75 मॉल्स ने इस अवार्ड सेरेमनी में प्रतिभाग लिया था जिसमे लुलु मॉल ने मार्केटिंग एक्ससीलेंस इंटीग्रेटेड अवार्ड में नामी मॉल्स को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड अपने नाम किया|

 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने इस खास मौके पर कहाकि हम आईसीएससी मैक्सी अवार्ड के अंतर्गत सिल्वर अवार्ड मार्केटिंग एक्ससीलेंस इंटीग्रेटेड 2024 पाकर बहुत ही गौरांवित महसूस कर रहे हैं यह लुलु मॉल लखनऊ की टीम की डेडिकेशन और उनके अथक प्रयास का नतीजा है कि हम विदेश में लखनऊ का नाम ऊंचा कर सकें हैं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है|

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *