उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ के निदेशक मनोज कृष्ण गुप्ता का जनपद जालौन आगमन पर सहकारीजनों ने किया भव्य स्वागत*

 

 

उरई।जालौन

उत्तर प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ लि के निदेशक मनोज कृष्ण गुप्ता के आगमन पर जनपद जालौन के सभी सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम जिला सहकारी विकास संघ डी सी डी एफ के स्टेशन रोड उरई स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में सहकारी प्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निदेशक मनोज कृष्ण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। आज उत्तर प्रदेश में सहकारी संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ बन चुकी हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर जिले में उपभोक्ता सहकारी समितियों को मज़बूत किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुलभ वस्तुएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीन सिंह जादौन ने कहा,सहकारिता के माध्यम से गाँवों में आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर के नेतृत्व में सहकारिता का विस्तार एक जनांदोलन के रूप में हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हर सहकारी संस्था अपने क्षेत्र में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के विपणन में अग्रणी भूमिका निभाए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक जालौन के निदेशक युद्धवीर कांथरिया डी सी डी एफ जालौन के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक पवन सिंह चौहान, जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत,जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के उपसभापति अजय कुमार महतेले,निदेशक सुरजीत सिंह राठौर,निदेशक जितेन्द्र भारती ,मिनोरा सहकारी संघ के अध्यक्ष श्याम करन प्रजापति कालपी सहकारी संघ के निदेशक रविंद्र सिंह परमार भारतीय किसान संघ के जिला संगठन प्रमुख अशोक सोनी उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *