प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत मिशन निदेशक पुलकित खरे की पहल 210 घंटे का कौशल प्रशिक्षण

 

 

अब राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा 210 घंटे का कौशल प्रशिक्षण

 

सॉफ्ट स्किल और इंडस्ट्रियल विजिट कराया जाना अनिवार्य

 

लखनऊ, 21 अगस्त 2025

 

मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनकी नियमित शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था। यह प्रशिक्षण छात्रों की रुचि एवं जिलाधिकारी द्वारा सुझाए गए सेक्टर और कोर्स के अनुरूप होगा।

बैठक में मिशन निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्रों को 210 घंटे के कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 150 घंटे कोर स्किल, 30 घंटे सॉफ्ट स्किल और 30 घंटे इंडस्ट्रियल विजिट शामिल होंगे। सॉफ्ट स्किल और इंडस्ट्रियल विजिट कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने सेक्टर स्किल काउंसिल से अपेक्षा की कि वे इन कोर्सों को शीघ्र डिजाइन कर एनसीवीईटी से अनुमोदन उपरांत उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन (UPSDM) को उपलब्ध कराएं। वर्चुअल बैठक में उपस्थित सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ एवं प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित समयसीमा में 210 घंटे की अवधि वाले कोर्स तैयार कर विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

मिशन निदेशक पुलकित खरे की इस पहल से पहली बार प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ इंडस्ट्रियल विजिट का अवसर मिलेगा। इससे छात्र-छात्राओं में रोजगारोन्मुखी शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव का विकास होगा।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *