जागृति जी20 स्टार्ट अप 20 यात्रा 2023 का मिशन ब्राजील को कमान सौंपे जाने से पहले दिल्ली घोषणापत्र के संदेश को पूरे देश में पहुँचाना -श्री रमन

 

2023 ग्रीन यात्रा “हरित उद्यमिता” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत
जागृति जी20 स्टार्टअप 20

सिडबी ग्रीन एंटरप्राइज मैंडेट पर ध्यान दे रहा है कि हरित को वित्तपोषित करना तब तक संभव नहीं है जब तक कि वित्तपोषण को हरित न किया जाए। बॉटम-अप दृष्टिकोण अपनाना बेहद जरूरी है, और पूरे उद्यम मूल्य श्रृंखला को हरित बनाने के लिए 28अक्टूबर, को मुंबई से शुरू होकर 10 नवंबर को मुंबई में समाप्त होने वाली यह अनोखी ट्रेन पूरे भारत में 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जी20 देशों के 70 प्रतिभागियों समेत 450 प्रतिभागी इस उद्यमिता ट्रेन यात्रा का हिस्सा होंगे। यें बातें सिडबी के सीएमडी, शिवसुब्रमण्यम रमन ने कही।

उन्होंने कहा कि जागृति जी20 स्टार्टअप20 यात्रा 2023 का मिशन ब्राजील को कमान सौंपे जाने से पहले दिल्ली घोषणापत्र के संदेश को पूरे देश में पहुँचाना है, जो नवंबर के अंत में जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। समावेशी उद्यमिता तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास ही इस यात्रा की थीम है, जिसमें सस्टेनेबिलिटी, डिजिटल रूपांतरण, एंटरप्राइज इकोसिस्टम को सक्षम बनाने तथा सीमा पार के सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

श्री रमन ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र की सेवा करने वाला देश का विकास वित्तीय संस्थान (डी एफ आई ) है, जो उद्यमशीलता के माध्यम से राष्ट्र को बदलने और स्थिरता को बढ़ाने में यकीन रखता है। सिडबी द्वारा इस ट्रेन यात्रा को अपना सहयोग देने का उद्देश्य जी20 प्रतिभागियों के बीच विभिन्न विषयों को प्रस्तुत करके युवाओं और स्टार्टअप्स के बीच हरित संस्कृति तथा सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना है।

श्री रमन ने कहा कि सिडबी के पाँच मिशन हैं जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े हैं, जिसमें हम एमएसएमई इकोसिस्टम को संवेदनशील एवं स्थायी बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं।

इस यात्रा के माध्यम से, प्रतिभागियों को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उद्यम तथा इनोवेशन इकोसिस्टम से परिचित होने का मौका मिलेगा, साथ ही उन्हें समावेशी प्रक्रियाओं और ग्लोबल नेटवर्किंग के बारे में मूल्यवान जानकारी मिलेगी।

जागृति जी20 स्टार्टअप जी20 यात्रा के हिस्से के रूप में आयोजित कुछ भव्य कार्यक्रमों के माध्यम से जी20 दिल्ली घोषणापत्र के इन प्रमुख सिद्धांतों का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुंबई, बेंगलुरु, वाराणसी, देवरिया, दिल्ली (दो कार्यक्रम) और गांधीनगर में इन भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।…………………..

 

.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *