पीएनबी और इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के बीच एमओयू

 

03 जून,2024: देश के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), और इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड , जो कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 2006 में स्थापित भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ने पीएनबी के कॉरपोरेट कार्यालय द्वारका, नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस कदम के साथ, दोनों संस्थान संयुक्त रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए सहयोग करेंगे, जिसमें पार्टियां भावी उधारकर्ताओं को कंसोर्टियम/ बहु ऋण व्यवस्था के अंतर्गत समुचित सावधानी प्रक्रिया के उपरांत, मामले दर मामले के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान कर सकती हैं।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में  अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी और डॉ. पद्मनाभन राजा जयशंकर, एमडी, आईआईएफसीएल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पीएनबी के सभी कार्यपालक निदेशकगण सहित पीएनबी तथा आईआईएफसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह एमओयू देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में ऋण देने के मामले में एक मील का पत्थर साबित होगा और उन्होंने इस प्रयास में दोनों पक्षों की ओर से पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया।

********************

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *