बीएसएनएल कर्मचारियों के वेतन खाते खोलने के लिए पीएनबी के साथ एमओयू 

 

26 सितंबर 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बीएसएनएल के कर्मचारियों के वेतन खाते खोलने हेतु 25 सितंबर 2025 को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
पीएनबी की ओर से, इस एमओयू पर  सुरेश कुमार राणा, मुख्य महाप्रबंधक, बीए एवं आरएम डिवीजन;  प्रवीण गोयल, मुख्य महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, दिल्ली; श्री संजीव भारद्वाज, महाप्रबंधक, बीए एवं आरएम डिवीजन, और श्री राजेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। बीएसएनएल की ओर से, वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों में श्री प्रभु दयाल चिरानिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट बजट एवं बैंकिंग और श्री शैलेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट बजट एवं बैंकिंग शामिल थे।
इस एमओयू के तहत, पीएनबी बीएसएनएल के कर्मचारियों को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वेतन खाते की पेशकश करेगा, जिसमें उनकी वित्तीय सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई तरह के लाभ शामिल होंगे।
वेतन खाते की मुख्य विशेषताएँ:
· अनुकूलित खाता संख्या
· निःशुल्क हॉस्पिकैश सुविधा
· निःशुल्क टर्म इंश्योरेंस
· निःशुल्क व्यक्तिगत हवाई और दुर्घटना बीमा कवर
· निःशुल्क शिक्षा कवर और बालिका विवाह कवर
· निःशुल्क फैमिली बैंकिंग लाभ
· ओवरड्राफ्ट सुविधा
· आवास ऋण, वाहन ऋण की ब्याज दरों, प्रसंस्करण प्रभार और दस्तावेज़ीकरण प्रभार में विशेष रियायत
इस अवसर पर बोलते हुए पीएनबी के बीए एवं आरएम प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक, श्री सुरेश कुमार राणा ने कहा: “हमें बीएसएनएल के साथ साझेदारी करके और उसके कर्मचारियों को अपनी वित्तीय सेवाओं की सुविधा प्रदान करके खुशी हो रही है। पीएनबी में, हम ऐसे मूल्य-वर्धित उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो न केवल खाताधारकों की वित्तीय भलाई सुनिश्चित करते हैं बल्कि एक मजबूत सुरक्षा और वित्तीय लाभ संरचना के साथ उनके परिवारों को भी समर्थन देते हैं । यह एमओयू समावेशी विकास के लिए मजबूत संस्थागत साझेदारी के निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है |”
*********

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *