राष्ट्रीय अकादमी, सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स का 26वाँ इन्डक्शन कोर्स प्रारम्भ

 

 

राष्ट्रीय अकादमी, सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स, आंचलिक परिसर, लखनऊ का 26वाँ इन्डक्शन कोर्स प्रारम्भ हुआ | नासिन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पी. के. कटियार, मुख्य आयुक्त, सी जी एस टी प्रक्षेत्र लखनऊ के कर कमलों द्वारा 26वें प्रेरण प्रशिक्षण का उद्घाटन संपन्न हुआ |

नासिन, लखनऊ के प्रेक्षागृह में आयोजित उद्घाटन समारोह में नवनियुक्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मुख्य आयुक्त पी. के. कटियार ने प्रशिक्षण के महत्त्व को बताते हुए कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, यह हमारे व्यावसायिक जीवन में गुणवत्ता का निर्माण करता है | प्रशिक्षण सदैव व्यक्तित्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है |

इस अवसर पर नासिन, लखनऊ के प्रधान अपर महानिदेशक वेद प्रकाश शुक्ल ने लखनऊ जोन एवं मुंबई जोन से पधारे सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत और अभिनन्दन किया तथा आशा व्यक्त की कि नासिन लखनऊ आप सभी में इस कोर्स के माध्यम से कार्यालय कार्य के साथ-साथ व्यक्तित्व के विभिन्न रचनात्मक एवं बहुआयामी दृष्टिकोण में अभिवृद्धि करने में सफल होगा |

समारोह में के. पी. सिंह, प्रधान आयुक्त, सी जी एस टी, लखनऊ,  रंजीत कुमार, आयुक्त सीमा शुल्क, लखनऊ के अतिरिक्त अन्य तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे |

सुश्री नेहा लाल, अपर निदेशक नासिन लखनऊ ने समारोह में पधारे सभी वरिष्ठ अधिकारीयों, प्रशिक्षुओं एवं मीडिया बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *