उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अलग तरह से सोचने की जरूरत, डी एम: सूर्यपाल गंगवार

 

 

उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अलग तरह से सोचने की जरूरत, डी एम: सूर्यपाल गंगवा

 

भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) – उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के प्रगतिशील जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, श्री सूर्य पाल गंगवार, के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया। *श्री सूर्यपाल गंगवार* यू0पी0 कैडर के 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं I

 

सी.आई.आई. के सदस्यों और युवा उद्यमियों के साथ बातचीत करते हुए *श्री गंगवार* ने कहा कि युवा उद्यमियों के साथ इस तरह की बातचीत के अवसरों से जनता और सरकार के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा मिलता है। यह व्यापारिक समुदाय के विकास के लिए बनाई गई नीतियों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने में भी मदद करता है। अपने पेशेवर कैरियर के बारे में बात करते हुए श्री गंगवार ने कहा कि एक नेता के रूप में हमें क्षेत्र में बढ़त हासिल करने के लिए अलग ढंग से सोचने की जरूरत है। उन्होंने अपना अभिभाषण श्री रामधारी सिंह दिनकर के एक प्रेरक उदाहरण के साथ समाप्त किया।

 

*सी.आई.आई. यू0पी0 स्टेट काउंसिल की चेयरपर्सन और पी.टी.सी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक एवं सी.एफ.ओ. श्रीमती स्मिता अग्रवाल* ने कहा कि श्री गंगवार न सिर्फ अनुभव के धनि है बल्कि लोक सेवक के रूम में उनकी दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं समाज की बेहतरी के लिए गहरी प्रतिबद्धता भी अत्यधिक सराहनीय हैं। कॉर्पोरेट जगत से लेकर सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके प्रयास प्रशंशा के पात्र है।

 

*सी.आई.आई. यू0पी0 स्टेट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा टेक्निकल एसोसिएट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सी.ई.ओ श्री विनम्र अग्रवाल* ने कहा कि श्री गंगवार की अंतर्दृष्टि और अनुभव हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उनकी प्रेरक जीवन यात्रा विभिन्न क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी नेताओं के लिए प्रेरणा की किरण के रूप में काम करती है। श्री गंगवार जैसे काबिल सार्वजनिक अधिकारी से बातचीत करना सी.आई.आई. में हम सभी के लिए सौभाग्य की बात थी।

 

श्री सूर्य पाल गंगवार के साथ संवाद कार्यक्रम में 100 से अधिक सी.आई.आई. के युवा उद्यमियों ने भाग लिया I

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *