मेरी माटी मेरा देश‘ के अंतर्गत दिलाई गई पंचप्रण की शपथ

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण
——
‘मेरी माटी मेरा देश‘ के अंतर्गत दिलाई गई पंचप्रण की शपथ
—–
राजभवन में स्थापित हुई अमृत वाटिका, 25 चंदन के पौधों का हुआ वृक्षारोपण
——
राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ‘हर घर तिरंगा‘ रैली को किया रवाना

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और  सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
ध्वजारोहण के पश्चात राज्यपाल जी ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सम्मानित अतिथियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई और सबने विकसित भारत के निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, राष्ट्र उत्थान, देश की एकता के प्रति तत्परता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं दायित्वों का पालन, राष्ट्र रक्षा,सम्मान और प्रगति के लिए समर्पण की शपथ ली।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने राजभवन परिसर स्थित ‘नक्षत्र वाटिका‘ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से चंदन के पौधों की अमृत वाटिका स्थापित की। वाटिका में राज्यपाल जी के साथ अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, मुख्य महाप्रबन्धक स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लखनऊ मण्डल, लखनऊ  शरद एस. चांडक, बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगणों ने चंदन 25 पौधों का रोपण किया। राज्यपाल जी ने बैंक अधिकारियों को इन पौधों की समुचित देख-देख के लिए भी प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में जारी कार्यक्रमों के क्रम में राज्यपाल जी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया। रैली में राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, राजभवन में अध्यासित परिवारों के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश प्रेम के जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह रैली राजभवन से होते हुए परिवर्तन चौक, नूर मंजिल, रॉयल होटल चौराहे से होकर राजभवन आकर सम्पन्न हुई।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *