बीएसएनएल की स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले स्वदेशी 4G नेटवर्क को राष्ट्र को किया समर्पित

 

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में लिया भाग*

 

*टेलीकॉम के क्षेत्र में स्वदेशी और नवाचार के प्रयोग से देश में जल्दी होगा 6जी नेटवर्क का मार्ग प्रशस्त: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी*

 

*विश्व में 4जी स्वदेशी नेटवर्क विकसित करने वाले 5 देशों में शामिल हुआ भारत: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी*

 

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से देश का पहला पूर्णतः स्वदेशी 4जी नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया।

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया का पाँचवाँ ऐसा देश बन गया है, जिसने अपना पूर्ण रूप से स्वदेशी 4जी टेलीकॉम स्टैक विकसित और लागू किया है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के आह्वान पर भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सॉफ़्टवेयर, आई.टी. सेवाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन जैसे क्षेत्रों में प्रगति हुई है, डिज़ाइन, निर्माण और नवाचार की क्षमता बढ़ी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी 4जी स्टैक का लॉन्च बीएसएनएल के लिए केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी सफलता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी 4जी स्टैक को आने वाले समय में 5जी में विकसित किया जा सकता है जिससे देश के नागरिकों के लिए शीघ्र ही 6जी का मार्ग प्रशस्त होगा।

श्री चौधरी ने कहा कि इस मिशन के लिए महीनों के कठोर परिश्रम से स्वदेशी 4जी तकनीक का विकास हुआ है और यह 2025 तक पूरी तरह गतिशील हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से भारत के गाँव और शहर पहले से कहीं अधिक डिजिटल रूप से जुड़ रहे हैं। यह तकनीक स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देती है और विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड के समय में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई, जिससे सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों को इसका लाभ मिला। श्री चौधरी ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में भारत ने क्रांति लाई है, भारत का यूपीआई पूरे विश्व में यूनिक है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान, गगनयान और आदित्य एल-1 के साथ भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया आयाम हासिल किया है और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अपनाकर ड्रोन और अन्य उपकरणों के माध्यम से भारत की पहचान पिछले 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदल गई है।

आत्मनिर्भर भारत के विज़न के तहत, बीएसएनएल ने तेजस नेटवर्क द्वारा विकसित रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN), सी-डॉट द्वारा तैयार कोर नेटवर्क और टीसीएस द्वारा एकीकृत पूर्णतः स्वदेशी 4जी प्रौद्योगिकी स्टैक को लागू किया है।

 

भारत अब वैश्विक दूरसंचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। जो कार्य कुछ वर्ष पहले असंभव प्रतीत होता था, वह अब साकार हुआ है। इस उपलब्धि के साथ भारत न केवल 1.2 बिलियन लोगों तक उच्च-गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाओं का विस्तार कर रहा है, बल्कि दूरसंचार उपकरण निर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में भी स्थापित हो रहा है।

यह दोहरी उपलब्धि वैश्विक विकास, समता और डिजिटल समावेशन के वाहक के रूप में देश की भूमिका को और मज़बूत करती है। राष्ट्रीय महत्व के इस क्षण में प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि का अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया, जो केवल एक तकनीकी उपलब्धि ही नहीं, बल्कि एक लंबे समय से संजोए गए सपने के साकार होने का प्रतीक भी है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *