“एक फैशन शो का रामायण थीम पर आयोजन करना अतुलनीय है”- नम्रता पाठक

 

अयोध्या की पौराणिक कथाओं से प्रेरित होकर असमा हुसैन ने कलेक्शन को नई पीढ़ी के लिए बनाया

उत्तर प्रदेश स्टेट मेगा एक्स्पो में फैशन शो का हुआ आयोजन

-पारम्परिक रेशम व खादी की हुई मॉडर्न डिजाइन संग जुगलबंदी

-डिजाइनर्स के हुनर, मॉडल्स की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


प्रधानमंत्री जी के विजन और मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में रामायण पर आधारित यह शो अपने आप में अद्भुत है। हमारा लक्ष्य है कि जो भी ओडीओपी और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद हैं, उन्हें एक उचित मंच मिले, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो सके- मंत्री राकेश सचान

प्रभु श्रीराम जन-जन का विश्वास हैं३खादी एक विचार और रेशम एक एहसास ।इन तीनों का सुंदर समागम हुआ उस फैशन शो के मंच पर जो नाम से भले ही फैशन शो था लेकिन प्रस्तुति और अनुभूति पूरी तरह से पारम्परिक, आध्यात्मिक और आत्मिक थी। बात हो रही है 03 नवम्बर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुए उत्तर प्रदेश स्टेट मेगा एक्स्पो के अंतर्गत आयोजित किए गए ‘रेशम एवं खादी’ फैशन शो की।
यहां जिन परिधानों का प्रस्तुतिकरण किया गया और जिस तरह के संगीत पर मॉडल्स ने कैटवॉक किया। उसे देखकर कुछ देर को यही एहसास हुआ कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की उपस्थिति का चित्रण किया जा रहा है। फैशन शो के साथ ही यहां हास्य व्यंग्य के लिए प्रख्यात सर्वेश अस्थाना ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।


फैशन शो में लखनऊ की मशहूर डिजाइनर अस्मा हुसैन व अदिति जग्गी रस्तोगी के डिजाइन किए हुए वस्त्रों का प्रख्यात मॉडल्स ने प्रदर्शन किया।

असमा हुसैन ने बताया कि उन्होंने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों द्वारा हाथ से बुने रेशम का उपयोग किया है, जिसमें चिकनकारी, जरदोज़ी, मुक़ैश, बीडवर्क आदि जैसी पारंपरिक कढ़ाई भी शामिल है। जिसमें खूबसूरत लेयरिंग के साथ-साथ अस्मा हुसैन के कलेक्शन से इस सीज़न की दुल्हन और दुल्हन के लिए बने है। उसका कलर पैलेट मटैलिक, सुनहरे , हल्के चमकीले रंग इस मौसम के अनुसार हैं

 

असमा हुसैन ने हस्तशिल्प हथकरघा को शामिल करके फैशन के माध्यम से रोजगार पैदा करने और हमारे कुटीर उद्योगों को पुनर्जीवित करने की बात। वह उन लोगों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही हैं जो अपने लिए काम नहीं कर सकते, हमारे कारीगरों, बुनकरों और महिलाओं का मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहें है।

आयोजन के मुख्य अतिथि मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश राकेश सचान जी रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी, डॉ. गौरांग मजूमदार व एसजीपीजीआई से डॉ. आदित्य कपूर, प्रेरणा कपूर, इतिश्री मिश्रा ने शिरकत की। फैशन शो के निर्देशक लोकेश शर्मा जी रहे। साथ ही उ.प्र. रेशम विभाग के प्रमुख सचिव आर. रमेश कुमार तथा विशेष सचिव एवं निदेशक सुनील कुमार वर्मा भी यहां मौजूद रहे।
फैशन शो की प्रमुख मॉडल मिस इंडिया रनरअप व सुपर मॉडल पंखुड़ी गिडवानी, सुपर मॉडल दीप्ति गुजराल, आइरिस मैती व रितु सुहास।


अतिथियों के उद्गार
“कोई भी परिधान उसकी संस्कृति की पहचान होता है, इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि मैं बुनकरों द्वारा बुनी हुई चीजें ही पहनूं-मालिनी अवस्थी

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Uttar Pradesh Moves Towards Becoming a Global Textile and Garmenting Hub

UP Tex Mitra portal, handloom weaver scheme and textile skill development programme launched Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *