पुस्तक विमोचन-कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ चिंतन मंच के तत्वावधान में मुमताज़ पीजी कॉलेज में भारत के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारक पुस्तक का विमोचन उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी द्वारा किया गया।
इस पुस्तक के लेखक द्वय -डॉ मोहम्मद इमरान ख़ाँ एवं प्रो0अंशु केडिया जी हैं। सम्पादक मंडल में प्रो0 मनोज पाण्डेय एवं डॉ मोहम्मद आल अहमद हैं।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमताज़ पीजी कॉलेज के प्रबंधक जनाब अतहर नबी की अस्वस्थता के चलते महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो0अतीक़ अहमद फारूकी ने
विशिष्ट अतिथि आलमीन अली एवं प्रो0 एस0पी0त्रिपाठी, प्रो0डी के अवस्थी ,डॉ सरवत तक़ी, डॉ मोहसिन रज़ा सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने पुस्तक की उपयोगिता पर चर्चा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दानिश आज़ाद अंसारी ने पुस्तक के बारे में कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और हमें सशक्त बनने के लिए पुस्तकें शानदार माध्यम होती हैं। इसके साथ उन्होंने पुस्तक की उपयोगिता पर विशेष वक्तव्य दिए।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो0 नसीम अहमद ख़ान ने पुस्तक लेखन एवं सम्पादन हेतुअपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं साथ ही उन्होंने आए हुए मेहमानों का तथा कक्ष में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।
विमोचन कार्यक्रम का संचालन कला संकाय अध्यक्ष प्रो0 शाज़िया सिद्दीक़ी ख़ान ने किया जिसके अंतर्गत उन्होंने पुस्तक का परिचय तथा आए हुए मेहमानों हेतु स्वागत वक्तव्य दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *