Breaking News

2024 में भाजपा जीतेगी प्रदेश की 80 की 80 सीटे – विनीत अग्रवाल शारदा

सनातन धर्म का अपमान करने वाले भारत में बर्दास्त नहीं होने चाहिए – विनीत अग्रवाल शारदा

शहजाद सिंकदर

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा का आज व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र में 2014 और प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनी है। तब से व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे है। भाजपा सरकार में ही व्यापारियों का उत्थान संभव है। वह शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित श्रीपंचायती गोशाला में मंत्री सुरेश गुप्ता के निवास पर व्यापारियों को संबोधित कर बोल रहे थे वही भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से रंगदारी, लूट, हत्या, डकैती, बेरोजगारी जैसी घटनाएं होती थी। लेकिन 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली, तब से उत्तर प्रदेश में विकास कार्य प्रगति पर है। अब देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने को लालाहित है। बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिली। भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है।

वही विनीत शारदा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान हुई है। जबकि पूर्व की सरकार ने देश को लूटने का कार्य किया और अपना विकास किया। आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह भारत के लिए गौरव की बात है। शारदा ने कहा कि उधर विपक्ष मोदी और योगी की लोकप्रियता से घबरा रहा है। इसलिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी डीएमके नेता व तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म के खिलाफ बयान देकर अपनी और इंडिया गठबंधन की मानसिकता को बताने का काम किया है। सनातन धर्म का अपमान करने वाले भारत में बर्दास्त नहीं होने चाहिए ,देश की जनता आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव में यूपी में 80 सीट जितने के साथ साथ एनडीए को 400 प्लस सीट जीताकर इंडिया गठबंधन को जवाब देने का काम किया जाएगा।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता चक्रवर्ती गर्ग के द्वारा की गई, इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विवेक गर्ग, चक्रवर्ती गर्ग, महेन्द्र शर्मा, अंकुर कंसल आदि शामिल रहे।

 

About ATN-Editor

Check Also

मेरठ थाना भावनपुर क्षेत्र में भांजी के अफेयर के शक में मामा ने भांजी की गला दबाकर की हत्या

मेरठ थाना भावनपुर क्षेत्र में भांजी के अफेयर के शक में मामा ने भांजी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *