राजनाथ सिंह के नामांकन में सभी धर्मों के लोगों में दिखा उत्साह 

राजनाथ सिंह के नामांकन में सभी धर्मों के लोगों में दिखा उत्साह

=मुस्लिम सिख, सिंधी समाज समेत सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

लखनऊ वासियों ने दिखाया उत्साह का किया स्वागत

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में लखनऊ वासियों में काफी उत्साह नजर आया। नामांकन के जुलूस में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और राजनाथ सिंह के नामांकन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

सदर कैंट क्षेत्र के भाजपा नेता इमरान खान दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर राजनाथ सिंह के नामांकन में पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने कैंट, उदयगंज समेत कई इलाकों में रैली कर राजनाथ सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान जीशान खान, कैंट मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, उमैद रजा सिद्दीकी, अभिषेक, संतोष समेत सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

  1. वहीं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में 500 से अधिक सिखों के जत्थे ने राजनाथ सिंह के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से बलबीर सिंह, कमलजीत सिंह, ओंकार सिंह, निर्मल सिंह शाहाबाद, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा लकी, श्री जसकरण सिंह, ओंकार सिंह पनेसर, हरप्रीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सिंधी समाज सतीश आडवाणी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन जुलूस में पहुंचे। हजरतगंज में स्टाल लगाकर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान नानक चंद लखमानी, मुरलीधर आहूजा, गौतम राजपाल, विक्की दरयानी, हंसराज राजपाल, जय मिगलानी आदि मौजूद रहे।

वही अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे राजनाथ सिंह नामांकन में स्वागत किया। भोजपुरी भेष भूसा ,गाना बजाना, फूलो की वर्षा कर भोजपुरी अंदाज देखने लायक था। इस दौरान पारस नाथ तिवारी, वेद प्रकाश राय, मनीष पोद्दार, सुनील सिंह,, हनुमान यादव, अवधेश, सुरेश कुशवाह, मनोज राय पंडित राजकुमार आदि शामिल हुए।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *