अपने बीच के डाक कर्मचारियों को देखने को मिलेगा 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में -पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

11 राज्यों के पहलवानों का दंगल का 10 से 12 अक्टूबर तक

कार्यालय चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमंडल, लखनऊ

 

निलेश मिश्र

35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के 11 प्रदेशों के डाक परिमंडलों की टीमों सहित कुल 95 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें विभिन्न भार वर्गों में फ्री-स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन कुश्तियों की प्रतियोगिताएं होंगी। यें बातें आयोजित प्रेस वार्ता में प्रेस और पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने परिमंडलीय कार्यालय स्थित मंथन हॉल में दी।

उन्होंने बताया कि इसमे मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब और राजस्थान परिमंडल की टीमें शामिल होंगीं।

इस अवसर पर पीएमजी कृष्ण कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती टूर्नामेंट का लोगो एवं टीज़र भी जारी किया गया। टूर्नामेंट के कुशल प्रबंधन हेतु सभी पोस्टमास्टर जनरल और महाप्रबंधक (वित्त) की अध्यक्षता में कुल 8 कमेटियां बनाई गई हैं।

कृष्ण कुमार यादव ने यह भी बताया कि 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उ.प्र. के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड बा. सेल्वकुमार द्वारा 10 अक्टूबर को भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में किया जाएगा।
इस अवसर पर 11 अक्टूबर की शाम एक सांस्कृतिक संध्या और 12 अक्टूबर की शाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

इस मौके पर केके यादव ने कहा कि इस टूर्नामेंट के साथ ही उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस और उसी क्रम में 9 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है।

पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने बतया कि विश्व डाक दिवस की इस वर्ष की थीम टूगेदर फॉर ट्रस्ट है। 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्टूबर को फिलेटली दिवस, 12 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस मनाया जायेगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस अवसर पर डाक चौपाल, डाक मेलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ अधिकाधिक राजस्व अर्जन पर भी जोर दिया जायेगा। डाक सेवाओं में हो रहे नए परिवर्तनों से स्कूली बच्चों को जोड़ने के लिए डाकघरों का विजिट भी कराया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि डाकिया डाक लाया से डाकिया बैंक लाया तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह रहा है।

इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, निदेशक प्रयागराज, राम विलास चौधरी, निदेशक गोरखपुर, शैलेश बंसल, निदेशक डाक लेखा, आनन्द कुमार सिंह, निदेशक (मुख्यालय), लखनऊ, सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक कानपुर, आलोक ओझा, प्रवर अधीक्षक लखनऊ आर. एम.एस., शशि कुमार उत्तम, सहायक पोस्टमास्टर जनरल (स्टाफ), विशाल कुमार पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ, श्री हिमांशु कुमार मिश्र, सतर्कता अधिकारी, श्री सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर, सहायक निदेशक संतोष कुमार सिंह, खेल विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न टीमों के मैनेजर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *