आपदा प्रबंधन की तैयारी- एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय में फायर ड्रिल का आयोजन

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। भारतीय स्टेट बैंक के स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय में राज्य अग्निशमन विभाग, हजरतगंज के सहयोग से फायर ड्रिल (अग्निशमन अभ्यास) का सफल आयोजन किया गया। यह फायर ड्रिल अपराह्न 03 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें स्थानीय प्रधान कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण तथा फायर एवं इमरजेंसी विभाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की अग्निशमन टीम ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान भवन के सातवें तल पर आग लगने की एक काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर धुआँ फैलाया गया, जिसके पश्चात भवन का फायर अलार्म सक्रिय किया गया। कंट्रोल रूम से पी.ए. सिस्टम के माध्यम से भवन को तत्काल खाली करने की घोषणा की गई। इसी क्रम में सुरक्षा मानकों के अनुरूप भवन की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बंद कर दी गई तथा सभी कर्मचारियों को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधकगण, मंडल विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों ने बिना किसी विलंब के भवन को खाली कर अनुकरणीय अनुशासन का परिचय दिया। तत्पश्चात स्टेशन फायर ऑफिसर, हजरतगंज श्री राम कुमार रावत के नेतृत्व में अग्निशमन दल द्वारा हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म लैडर की सहायता से सातवें तल पर फायर फाइटिंग की गई तथा तीन कर्मचारियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। इसके उपरांत अग्निशमन दल एवं भवन के अग्नि-सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभ्यास किया गया। बैंक के फायर ऑफिसर ने कंट्रोल रूम स्टाफ के सहयोग से फायर फाइटिंग ऑपरेशन में भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के अग्निशामकों के उपयोग की विधि की जानकारी भी दी। अंत में अपराह्न 04  बजे सहायक महाप्रबंधक (परिसर एवं संपदा) द्वारा ‘ऑल क्लियर’ की घोषणा की गई, जिसके पश्चात सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट गए।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *