प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेशी राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा :

“ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुझे वर्ष 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण भेंट का स्‍मरण है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन देती रहेगी।

उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *