स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में जन शिक्षण संस्थान ने दिया प्रकृति से जुड़ने का संदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन ग्राम बरोली विकासखंड गोसाईगंज में किया गया जिसमें गोसाईगंज विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष श्री विनय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के उपनिदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह , वन्य जीव विशेषज्ञ शोध उपाधि अति दुर्लभ प्रजाति शंघाई, लेखक डॉ जितेंद्र शुक्ला , खंड अभियंता के बी पंत ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभागकर महापुरुषों के जीवन चरित्र , स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण , वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण संबंधी जानकारी साझा की तथा वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता शपथ और पौधरोपण के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही असिस्टेंट ड्रेस मेकर और ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण के 40 लाभार्थियों को कौशल पूर्ण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। पखवाड़ा के दौरान केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश दिया गया इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भरता अभियान व हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर टिकैत राय तालाब , राजाजीपुरम में अपवंचित वर्ग की 40 किशोरियों व महिलाओं हेतु असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर तथा ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के उपनिदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय के विचार के प्रणेता , सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पोषक, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रनायक थे। देश सेवा के प्रति उनका समर्पण और त्याग सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता अभियान में कौशल विकास की महती भूमिका है जिसके माध्यम से हमारा देश लगभग सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना है शिक्षा और कौशल दोनों एक दूसरे के पूरक हैं इसीलिए नई शिक्षा नीति में कौशलपरक शिक्षा पर अधिक बल दिया गया है। विशिष्ट अतिथि पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र के उप विजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को सरकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वे रोजगार व उद्यमिता की ओर अग्रसर हो सकें और रोजगार याचक के बजाय रोजगार प्रदाता बन सकें जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन युवाओं को 360 घंटे का असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 240 घंटे का ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही भारत सरकार के सिद्ध पोर्टल से एनसीवीईटी का सर्वमान्य प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा जोकि उनके आर्थिक उन्नयन में लाभकारी सिद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि अनूप कमल सक्सेना, पार्षद शीतला देवी वार्ड, अजय दीक्षित पार्षद, राजाजीपुरम वार्ड , शिवपाल सांवरिया , क्षेत्रीय पूर्व पार्षद, बीना गुप्ता , क्षेत्रीय पूर्व पार्षद, के बी पंत , खण्ड अभियंता , उतर रेलवे , आशीष श्रीवास्तव , कौशल प्रभाव मूल्यांकनकर्ता ने कौशल विकास से आत्मनिर्भरता अभियान पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके साथ ही हिन्दी पखवाड़ा और स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी संवर्द्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशाल हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हिंदी के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में लोगों की स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत के सह संयोजक व जिला संयोजक ने न्यास की गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम जी एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व सचिव अरुण कुमार शुक्ला, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह प्रबंधक, डॉ गुरूमिलन सिंह प्रधानाचार्या , कल्पना सिंह के सहयोग व उनकी उपस्थिति में आयोजित किया गया। संपूर्ण पखवाड़े का आयोजन का आयोजन व समन्वयन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल ने किया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Lucknow Set for Grand Agrasen Jayanti Celebrations

Procession, Rituals, Cultural Events and Felicitation to Mark the 5150th Birth Anniversary Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *