घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें पीएम किसान सम्मान निधि की राशि-पीएमजी के के यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में ज्यों ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बहुप्रतीक्षित 14वीं किस्त जारी की तो किसानों और उनके परिवारजनों की बांछें खिल गईं। सरकार ने डीबीटी माध्यम से देशभर के 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 17,000 करोड़ रूपये की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यें जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी एक बयान में दी।

केके यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी। देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाईल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रूपये तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Hollow Trophies & Ground Realities: UP Ministers Cornered by Press Over PMAY-U 2.0 Stagnation

Pooja Srivastava Anytime News Network While the Uttar Pradesh government aggressively beats its drum over …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *