नई सोलर नीति के माध्यम से प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र हो रहा सशक्त-नन्दी

ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है उत्तर प्रदेश नन्दी

नई पहचान और नये परसेप्शन के साथ राष्ट्रीय फलक पर उभरा है उत्तर प्रदेश

एसोचौम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। डबल इंजन सरकार नई सोलर नीति के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहन दे रही है, जिससे प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र सशक्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी प्रमोशन की दिशा में प्रभावी ढंग से निरन्तर आगे बढ़ रहा है। यें बातें एसोचौम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य ने लखनऊ के एक निजी होटल में कही

मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने नई सोलर नीति के माध्यम से सौर ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित किया है। सोलर प्लांट के लिए स्टाम्प ड्यूटी में 100 फीसदी छूट के साथ ही दस वर्षों तक 100फीसदी विद्युत शुल्क छूट की व्यवस्था की गयी है। इसका परिणाम है कि इस सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है।

2017 के पहले के उत्तर प्रदेश की कल्पना कीजिये! सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारों में परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और माफियाओं ने प्रदेश की तरक्की को ग्रहण लगा दिया था! न निवेश था, न उद्योग थे और निर्यात तो वेन्टीलेटर पर था!

आज संसाधन वही हैं, स्रोत वही हैं, व्यवस्था वही है! लेकिन केवल प्रतिबद्धता बदलने से पूरा का पूरा परिवेश बदल गया है! पहले सरकारों की प्रतिबद्धता निजी और पारिवारिक स्वार्थ में थी! हमारी प्रतिबद्धता 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली में है!

आज उत्तर प्रदेश इनवेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की दिशा में एक मॉडल स्टेट बनकर उभरा है! ग्लोबल इन्वेस्टर समिट जैसे आयोजन की अपार सफलता ने साबित कर दिया की अब औद्योगिक विकास की रफ़्तार का पहिया रुकने वाला नहीं है! अभी बहुत जल्द ही लगभग 6 लाख करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्ड ब्रेकिंग होने जा रही है! माननीय मुख्यमंत्री जी की सतत निगरानी में ये सभी परियोजनायें तैयारी के अंतिम चरण में हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण, प्रमुख सचिव कौशल विकास डॉ. हरिओम, को चेयरमैन एसोचौम हसन याकूब, फाउंडर बाल्टिक वरुण चतुर्वेदी, दीपांकर एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *