स्थानीय निकाय निदेशालय में हुई समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एडीएम व ओसी को दी गयी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

कार्यशाला में हुई स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) और अन्य योजनाओं की समीक्षा

स्थानीय निकाय निदेशालय के विशाखा ऑडिटोरियम में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एडीएम/स्थानीय निकायों के ओसी मौजूद रहे। समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने नगर विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन नगरीय (एसबीएम-अर्बन) और इससे जुड़े अन्य अभियानों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की समीक्षा के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) पहल और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्रोटोकॉल्स में एसडीएम की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है इसपर भी प्रकाश डाला गया। अमृत अभिजात ने कहा कि इन कार्यक्रमों के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी की अवश्यकता है।

प्रमुख सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी (एसबीएम-यू) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए एमआरएफ, कम्पोस्ट पिट्स, ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) संयंत्र, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय (पीटी/सीटी) और प्रयुक्त जल प्रबंधन जैसे मुख्य क्षेत्रों पर चर्चा करते हुए धन के उपयोग की भी जानकारी उपस्थित एसडीएम और ओसी को दी।

प्रमुख सचिव ने एसबीएम से संबंधित चर्चाओं के अलावा, एडीएम को राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, आकांक्षी नगर योजना, नमस्ते योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पार्क एडॉप्शन नीति, कान्हा गौशाला, अंत्येष्टि स्थल, और उपवन योजना, वंदन योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना शामिल हैं। श्री अभिजात ने शहरी विकास विभाग के लिए एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें भविष्य की दिशा और लक्ष्यों का उल्लेख किया गया। इसके बाद, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने प्रशासनिक मुद्दों और जिले स्तर पर शहरी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला परियोजना प्रबंधकों (डीपीएम) और जिला समन्वय अधिकारियों (डीसीओ) की भूमिकाओं पर चर्चा की।

इस कार्यशाला में प्रमुख अधिकारियों में सचिव,नगर विकास विभाग, अजय शुक्ला, अपर निदेशक स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, ऋतु सुहास, विशेष सचिव,नगर विकास विभाग, अरुण प्रकाश, एम.बी. सिंह, विशेष सचिव,नगर विकास विभाग भी मौजूद रहें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *