रोडवेज के एमडी ने प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 में आने वाली समस्याओं को सुना

 

 

*एम डी परिवहन निगम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ माघ मेले की तैयारी के संबंध में समीक्षा*

 

*जिला प्रशासन से समन्वय बनाते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें* एम डी परिवहन निगम

 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक  मासूम अली सरवर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ माघ मेले में अगले स्नान पर्व की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ- 2025 के प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 में आने वाली समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना एवं उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए।

प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि अस्थाई बस स्टेशनों पर टॉयलेट, पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। व्यवस्था में किसी भी प्रकार के व्यवधान को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के माध्यम से शीघ्र ठीक कराएं। अधिकारी मेला ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरते तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जितने भी बसें मेला में लगाई गई हैं,वह सभी बसें क्षेत्रों से भेजना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में अधिकारियों एवं बसों की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय बनाते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 को सफल बनाने में परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण रोल है। सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें एवं व्यवस्थाएं सुदृढ करते हुए आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *