एस आर के छात्रों ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी 22वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड सिल्वर व ब्रोंज हासिल

डा ए पी जे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 22वें दीक्षांत समारोह में एस आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नालॉजी लखनऊ ने फिर से अपनी शिक्षण कार्य द्वारा गोल्ड,सिल्वर वा ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। इसमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में गोल्ड, सिल्वर ,ब्रोंज मेडल प्राप्त किया, कृषि अभियंत्रण में अंशिका यादव(सीजीपीए 8.91) ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खुशी गुप्ता( सीजीपीए 8.59)ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा श्रेया सिंह( सीजीपीए 8.53) ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया तथा इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में अतुल मिश्रा(सीजीपीए 9.09)ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है

सभी छात्रों को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि श्री राजीव चाबा सीईओ एमिरेट्स जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स इंडिया तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर आशीष पटेल माननीय मंत्री प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश एवम विश्वविद्यालय के कुलपति डा जे पी पांडेय जी के द्वारा मेडल प्रदान किए गए। इन छात्रों ने पूरे चार वर्ष पूरे डिग्री प्रोग्राम में अत्यंत उत्तम तरीके से और प्रवीणता से अपने पाठ्यक्रम को पूरा किया और अपने इंस्टिट्यूट और अपनी माता-पिता और अपने अध्यापकों का नाम रोशन किया। एस आर ग्रुप के निदेशक डा डी पी सिंह भी दीर्घा में उपस्थित रहे। माननीय एमएलसी एवम संस्थान के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान ,वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने सभी छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *