ग्राहकों से सीधी बातचीत के माध्यम से व्यवसाय संवर्धन कराना और डिजिटल बैंकिंग को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाना-एसएलजैन

 

केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में बैंक की भूमिका एवं अधिकाधिक भागीदारी के साथ ग्राहकों से सीधी बातचीत के द्वारा व्यवसाय संवर्धन कराना और डिजिटल बैंकिंग को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता लाना है। यें बातें ऋण संवर्धन कार्यक्रम 18 से 22 नवम्बर चार दिनों के दौरे के दौरान इण्डियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस. एल. जैन ने हज़रतगंज शाखा में कही।

उन्होंने कहा कि हमारी योजना सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के व्यापारियों को आसान ऋण प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण संवर्धन कार्यक्रमका आयोजन करके इन तीन दिनों में कुल 300 करोड़ रुपये ऋण के संवितरण करने की है इस कार्यक्रम से लगभग प्रदेश के 1500ग्राहक लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री जैन द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाके लाभार्थी को रु 2लाख का चेक भी प्रदान किया गया

 

उन्होंने हजरतगंज परिसर के कार्यक्रम स्थल में ही लगाए गए एसएचजी स्टॉल में गए तथा स्टॉल में उपस्थित ग्राहकों से बातचीत की।
कार्यक्रम में विकास कुमार, मुख्यमहाप्रबंधक (रिटेल एसेट, कॉर्पाेरेट कार्यालय), पंकज त्रिपाठी, क्षेत्र महाप्रबंधक (लखनऊ) उपस्थित थे ।

गौरतलब है किश्री जैन दिनांक 18.से22 नवम्बर तक चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर प्रदेश आए हुए हैं जिसमें वे प्रदेश के विभिन्न शहरों (वाराणसी, अयोध्या,श्रावस्ती, बहराइच एवं सीतापुर) में इसी प्रकार के ऋण संवर्धन कार्यक्रम, प्रेसवार्ता, ग्राहक-बैठक, ऋण-मेला आदि में भाग लेगें।

लखनऊ में आयोजित इस ऋण संवर्धन कार्यक्रम में अंचल प्रबंधक प्राणेश कुमार (लखनऊ)सहितप्रदेश केविभिन्न अंचलों के अंचल प्रबंधक विवेक (कानपुर) संतोष महाराणा (झांसी), हेमंत मिश्रा(गोंडा), मिथिलेश कुमार(लखीमपुर खीरी) एवं घनश्याम कुमार(हमीरपुर) ने भाग लिया ।

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *