सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानुबेन बाबरिया ने गांधीनगर में डाक चौपाल का किया शुभारम्भ

डाक चौपाल के माध्यम से नागरिक केंद्रित सेवाओं की सुलभता में होगा विस्तार – भानुबेन बाबरिया

15 अगस्त को हर डाकघर में तिरंगा फहराने के साथ ही डाक चौपाल का होगा आयोजन – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग द्वारा सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को लोगों तक पहुँचाने के क्रम में 12 अगस्त, को नया सचिवालय, स्वर्णिम संकुल, गांधीनगर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। गुजरात की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानुबेन बाबरिया ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान बचत पत्र की लाभार्थियों को पासबुक वितरित करते हुए सशक्त नारी-समृद्ध समाज का आह्वान किया। डाक जीवन बीमा और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के दुर्घटना बीमा के क्लेम भुगतान का चेक भी वितरित किया। इस अवसर पर गांधीनगर की श्रीमती मीराबेन पटेल, अहमदाबाद मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव श्री राकेश शंकर और गांधीनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री पियूष रजक भी मंचासीन रहे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानुबेन बाबरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास को लेकर तमाम योजनाओ का सूत्रपात किया गया हैं, जिससे उनके जीवनस्तर में निरंतर अभिवृद्धि हो।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 15 अगस्त को हर डाकघर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के साथ ही डाक चौपाल के माध्यम से सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।

गांधीनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री पियूष रजक ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने गांधीनगर में डाक चौपाल के माध्यम से सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई।

 

‘डाक चौपाल’ पर जारी किया गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने विशेष आवरण एवं विरूपण


डाक विभाग द्वारा आवश्यक सरकारी और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु हर जिले में डाक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात में ‘डाक चौपाल’ के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल द्वारा नया सचिवालय, स्वर्णिम संकुल, गांधीनगर में ‘डाक चौपाल’ पर एक विशेष आवरण एवं विरूपण जारी किया गया। अहमदाबाद मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और गांधीनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पियूष रजक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *