माहवारी स्वच्छता दिवस कि दसवीं वर्षगाँठ पर सोशल स्टार्टअप पिंक शक्ति जागरूकता अभियान

माहवारी स्वच्छता दिवस कि दसवीं वर्षगाँठ पर सोशल स्टार्टअप पिंक शक्ति, नवाचार इन्कुबेशन सेंटर और जिजीविषा सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला एवं योजना संकाय में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत पिंक शक्ति ऐप के हेल्थ फीचर के अनावरण के साथ गयी. पिंक शक्ति ऐप कि चीफ विज़नरी, स्निग्धा रितेश ने बताया कि इस ऐप के ज़रिये वो किशोरियों एवं महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श परदान कर रही हैं. इस ऐप के माध्यम से महिलाएं अपनी माहवारी से संबधित या फिर मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं के लिए मुफ्त परामर्श प्र्राप्त कर सकती हैं. ये ऐप प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है। पिंक शक्ति ऐप महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण पर केंद्रित एक वन-स्टॉप टेक सलूशन है. सोशल स्टार्टअप पिंक शक्ति एसडीजी-5 पर कार्य कर रहा है जिसके लिए उसे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है. 

इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं के रूप में डॉ. निधि जौहरी, एचओडी सरस्वती मेडिकल कॉलेज, श्रीमती मंजरी उपाध्याय, संस्थापक, जिजीविशा सोसाइटी और सुश्री रितिका भार्गव, सलाहकार, जिजीविशा सोसाइटी ने मासिक धर्म स्वच्छता, एचपीवी टीकाकरण और सरवाईकल कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारी देकर सभी का ज्ञानवर्धन किया .

जागरूकता अभियान के अंत में सैनिटरी पैड्स का भी मुफ्त वितरण किया गया .

कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कई छात्राओं ने हेल्थ एक्सपर्ट्स से सवाल पूछे .

वहां उपस्थित सभी अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों में डॉ वंदना सहगल, डॉ ऋतू गुलाटी, प्रो. गौरव सिंह, प्रो प्रभात राव, प्रोफ दीप्ति, प्रो प्रियंका रस्तोगी, प्रो फरहीन बानो सभी ने कार्यक्रम को सार्थक बताया और इसकी सराहना⊆ की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *