सफलता की कहानी –

एनएसएसएच की विशेष ऋण से जुड़ी पूंजीगत सब्सिडी योजना, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के एससी-एसटी एमएसई को संयंत्र और मशीनरी/उपकरण की खरीद के लिए सब्सिडी प्रदान करती है

एनएसएसएच की विशेष ऋण से जुड़ी पूंजीगत सब्सिडी योजना, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के एससी-एसटी एमएसई को संयंत्र और मशीनरी/उपकरण की खरीद के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। यहां मिजोरम के लालडिंगलियाना की कहानी है, जिन्होंने इस योजना से अधिकतम लाभ उठाया है।

लालडिंगलियाना, मिजोरम के आइज़ावी स्थित थाकथिंग बाज़ार के एक सफल उद्यमी हैं, जो पिछले 5 वर्षों से अपना उद्यम चला रहे हैं और 12 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। अपने उद्यम के प्रारंभिक चरण के दौरान, उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे प्रारंभिक निवेश के लिए पूंजी तक पहुंच, उत्पाद की गुणवत्ता और विपणन रणनीतियाँ आदि। एनएसएसएचओ, गुवाहाटी के माध्यम से लालडिंगलियाना को एनएसएसएच योजना के बारे में जानकारी मिली। एनएसएसएच के अंतर्गत, उन्हें राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के विशेष ऋण से जुड़ी सब्सिडी योजना का लाभ मिला। उन्होंने संयंत्र और मशीनरी की खरीद के लिए 25 लाख रुपये की पूंजी सब्सिडी का लाभ उठाया। इस ऋण सहायता ने उनकी क्षमता बढ़ाई है तथा मुद्रण और पैकेजिंग के लिए सात अतिरिक्त नई मशीनों के साथ उनके व्यवसाय का विस्तार किया है। इस व्यावसायिक उन्नति के साथ, अब वे अपने व्यवसाय को डिजिटल प्रकाशन, 3डी प्रिंटिंग और विशेष पैकेजिंग की विविधता प्रदान करना चाहते हैं। एनएसएसएच विशेष विपणन सहायता योजना और अन्य संबंधित उप-योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र-विशिष्ट कौशल विकास प्रशिक्षण और विपणन सहायता के लिए प्रासंगिक प्रशिक्षण संस्थान से जुड़कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *