तारिक हसन नकवी इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की सोलर, बायो-एनर्जी एवं ई-वेहिकिल कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित 

—————————

वरिष्ठ मैनेजमेंट प्रोफेशनल, सौर ऊर्जा के विकास एवं विस्तार हेतु पिछले दो दशको से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं हिकमा एनर्जीस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष एवं निदेशक श्री तारिक हसन नकवी को आई.आई.ए ( Indian Industries Association) की सोलर, बायोइनरजी एवं ई-वेहिकिलस ( Solar, Bio-Energy & E-Vehicle Committee) कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

आई.आई.ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति दिनेश गोयल ने नकवी को वर्ष 2025-26 के लिए इस महत्वपूर्ण कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की ।

पिछले कई वर्षों से श्री नकवी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से लखनऊ में आई.आई.ए एवं यूपीनेडा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की सोलर एक्सपो ‘ India Solar Expo’ का आयोजन एवं विभिन्न विषयों पर सेमिनार इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से सौर ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वेहिकिल से सम्बंधित प्रतिष्ठानों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया जाता है ।

श्री नकवी सौर ऊर्जा से जुड़ी हुई विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समय समय पर अपना योगदान एवं सुझाव प्रदान करते रहते है तथा ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के उत्पादन एवं सोलर पेनल निर्मित करने वाली देश की विभिन्न कम्पनियों में निदेशक एवं प्रबन्ध निदेशक के पदों पर कार्य कर चुके है ।

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों में रिलायंस ग्रुप के उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए रिलायंस मोबाइल सेवाओं का शुभारंभ भी श्री नकवी के मार्गदर्शन में हुआ था ।

श्री नकवी को इस वर्ष उत्तर प्रदेश सोलर पावर डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से प्रदेश कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा सम्मानित किया गया था ।

 नकवी प्रदेश सरकार के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अन्तर्गत गठित प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे है ।

श्री नकवी की नियुक्ति पर आई.आई.ए के पूर्व अध्यक्ष सुनील वैश्य व श्री अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपक बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अवधेश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चेतन देव भलला , श्री सूर्य कुमार हवेलिया, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रमित कुमार सिंह, लखनऊ डिवीजनल चेयरमैन श्री राजीव बंसल,लखनऊ चैप्टर चेयरमैन श्री विकास खन्ना, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सौर ऊर्जा से सम्बंधित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों ने भी बधाइयाँ दी है ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *