वागा हॉस्पिटल में सोशल वेलफेयर अवार्ड में टेक्नीशियल को सम्मानित

*वागा हॉस्पिटल में सोशल वेलफेयर अवार्ड में टेक्नीशियल को सम्मानित किया गया।
पूर्णिया स्थित वागा हॉस्पिटल मे आज सोशल वेलफेयर अवार्ड 2023 के तहत सीटी स्कैन टेक्नीशियन /एक्स-रे टेक्नीशियन को आमंत्रित किया गया । जिसमें शहर के 50 मशहूर टेक्नीशियन में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान एमएलसी सीतापुर उपस्थित थे। उन्होंने कहां कि आपकी रिपोर्ट किसी भी मरीज के लिए जीवन मरण का प्रश्न हो सकती है यदि रिपोर्ट में जरा सी भी त्रुटि होती है तो जिस दिशा में उपचार होना चाहिए उस दिशा में उपचार संभव नहीं होगा । इसलिए आप की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है की रिपोर्ट सर्वथा सही होनी चाहिए । इस उपलक्ष में डाक्टर वैभव सिंह ने कहा की करोना के समय में हम सब लोगों ने जितने सीटी स्कैन और एक्स-रे किए हैं इतने तो पूरे जीवन में कर पाना किसी भी टेक्नीशियन की संभव नहीं होगा। क्योंकि हम लोग ने पीड़ितों की जान बचाने हेतु अपना सर्वस्व दांव पर लगाया हुआ था। और इस सभी के लिए उन्होंने सभी टेक्नीशियन को धन्यवाद ज्ञापित किया डॉ पल्लवी चौहान वागा हॉस्पिटल की निदेशक ने कहा की रेडियोलॉजी सीटी स्कैन एक्सरे यह वह प्राथमिक जांच है जिससे मरीज के रोग के उपचार की दिशा तय होती है और विशेषज्ञ की दी हुई रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर्स तय करते हैं उपचार क्या होना चाहिए आपके अनुभव पर उपचार सही या गलत होना संभव है तो प्राणों की रक्षा में आपका योगदान अतुलनीय है आए हुए सभी अतिथियों को माननीय एमएलसी द्वारा सम्मानित किया गया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *