आयुक्त व जिलाधिकारी ने पदयात्रा के सकुशल और सफल होने की दी शुभकानाएं

शहजाद सिंकदर हिंदी

मेरठ । आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 से कमिश्नरी कार्यालय में तथा जिलाधिकारी दीपक मीणा से कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में लखनऊ के डैन्जर्स एडवेंचर्स अन्तर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। आयुक्त ने उनके द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। आयुक्त व जिलाधिकारी ने दल को उनकी यात्रा सफल और सकुशल होने की शुभकामनाएं भी दी।

पर्वतारोही एंड गिनिजेज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के पर्वतारोहियों में शामिल महेंद्र प्रताप, गोविंद आनंद, निश्चल मौर्य व जितेंद्र प्रताप ने बताया कि बताया कि विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरूआत 30 जुलाई 1980 को लखीमपुर खीरी निवासी अवध बिहारी लाल ने की थी। साल 1995 में हम इस टीम का हिस्सा बने थे, यह संख्या अब बढ़कर 20 हो गई है। डीएम से मुलाकात के दौरान पर्वतारोहियों ने जानकारी दी कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। दल में 20 सदस्य हैं जो पांच हिस्सों में बटे हैं। हर दल में चार सदस्य हैं जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि दल अब तक विश्व के 11 देशों में चार लाख 37 हजार किमी की विश्वपदयात्रा पूरी कर चुका है। विश्व पद यात्रा के दौरान अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधरोपण किया गया। उत्तराखंड के 13 व राजस्थान के 33 जिलों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की यात्रा पूरा करना है। इसी क्रम में मेरठ 19 वां जिला है। जनपद में दल के सदस्य मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।

दल के लीडर ने बताया कि उनका दल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भारत को स्वर्ग बनाओ, बिजली की खपत कम करो, सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करो, सिंगल यूज प्लास्टिक अपने घर आंगन हटाएं, अपने परिवार व पशुओं को बीमारी से बचाएं, बाजार से सामान लाना है घर से कपड़े का थैला लेकर जाना है आदि विषय पर आम जनमानस के बीच जाकर जागरूक कर रहें है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *