एसआर ग्रुप में टैब पा कर छात्रों के चेहरे खिले |

 

 

उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (डिजी शक्ति) के अंतर्गत, बक्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में टैब वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, लखनऊ के 3143 एवं एसआर मैनेजमेंट बिज़नेस स्कूल के 446 छात्रों को टैब वितरित किए गए।          यह सभी छात्र – छात्राएं भारत के उज्जवल भविष्य के लिए अपना योगदान विभिन्न कंपनियों में काम करके प्रगति का साधन बनेंगे। एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में टैब वितरण के लिए एमएलसी पवन सिंह चौहान, एसआरजीआई के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन  सुष्मिता सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ, डॉ. शुभी सिंह द्वारा सभी छात्रों को पंजीकृत किए हुए टैब का वितरण किया, वितरित किए गए सभी टैब को छात्रों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व एकेटीयू रोल नंबर से लिंक किया गया है, जिससे सरकार को टैब के सही हाथों में दिए जाने का सुनिश्चित किया जा सके। छात्र एवं छात्राएं टैब प्राप्त करने के बाद अति उत्साहित थे और मुख्य धारा में शामिल होकर नई तकनीक के साथ अग्रणी बने रहने में सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर माननीय एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी छात्रों को आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और सभी निदेशक, फैकल्टी स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को इस टैब वितरण कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *