तिरंगा झंडा राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करते हुए हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का द्योतक है- पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

77वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

निलेश मिश्र

 

 

स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ डाक विभाग द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर कैंपस में आयोजित समारोह में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतिमान है। तिरंगा झंडा राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करते हुए हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का द्योतक है। ‘हर घर तिरंगा’ के तहत डाक विभाग ने घर घर तिरंगा पहुँचाकर देशभक्ति के अनुष्ठान को आगे बढ़ाया है। हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए और लोगों की मदद करके भी देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं।

श्री यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।

इस अवसर पर वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक राजन, वाराणसी पश्चिम मंडल के डाक अधीक्षक विनय कुमार, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर एसपी राय, लेखा अधिकारी प्लबन नस्कर, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय, सहायक डाक अधीक्षक मासूम रश्दी, आरके चौहान, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर अरविंद शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा, अजिता कुमारी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए और हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *