यूबीआई ने महिलाओं के लिए शुरू की “यूनियन समृद्धि – एसबी फॉर वूमेन” योजना  

लखनऊ। महिलाओं की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक विशेष बचत खाता योजना “यूनियन समृद्धि- एसबी फॉर वूमेन ” लॉन्च की है। यह योजना महिलाओं की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है।निशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में बैंक द्वारा 2 लाख रुपये का बीमा और रूपे प्लेटिनम कार्ड के लिए एनपीसीआई द्वारा 2 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा, इसके साथ ही 50 लाख रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा।

क्रिटिकल इलनेस कवर में किसी गंभीर बीमारी के निदान पर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा ।सेवा शुल्क में रियायत में बैंक पहले वर्ष के लॉकर किराए में 50% की रियायत देता है। यह रियायत और कैंसर देखभाल बीमा केवल तभी उपलब्ध होंगे जब खाताधारक द्वारा निर्धारित क्यू ए बी बनाए रखा जाए। व्यक्तिगत डेबिट कार्ड योजना में कोई डेबिट कार्ड शुल्क नहीं लगेगा और साथ ही विशेष लाभ भी दिए जाएंगे।

संयुक्त खाता योजना के तहत खाता केवल महिलाओं के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है।

असीमित एटीएम लेनदेन पर अपने बैंक के एटीएम पर असीमित लेनदेन की सुविधा उपलब्ध है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का यह नया उत्पाद महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *