यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने 106 वें स्थापना दिवस को नये प्रोडक्टों के साथ यादगार बनाया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय लखनऊ।      यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने 106 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्य पाल गंगवार, जिलाधिकारी लखनऊ उत्तर प्रदेश ने प्रतिभागिता की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हे मंच को संबोधित करने का आमंत्रण दिया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी महोदय ने बैंकों का विगत कुछ वर्षों में देश के आर्थिक उन्नयन में महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही सरकार की अन्य कई सामाजिक महत्व वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद करते हुये अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार ने बैंक के स्टाफ सदस्यों तथा सम्मानित ग्राहकों को संबोधित किया तथा यूनियन बैंक के साथ सदैव बने रहने और भविष्य में भी सेवा करने का अवसर देते रहने हेतु अभिवादन और धन्यवाद किया। उन्होंने मौक़े पर उपस्थित ग्राहकजनों को यूनियन बैंक के स्थापना से लेकर अभी तक के स्वर्णिम कीर्तियों से संक्षेप में अवगत कराया। अंचल प्रमुख ने ग्राहक सेवा की प्रतिबद्धता को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उक्त कार्यक्रम में कई जाने-माने गायकों ने अपनी प्रस्तुति से समस्त मौजूद ग्राहकों एवं स्टाफ सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *