यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 28.24 फीसदी बढ़ा, एनपीए घटा

  1. यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 28.24 फीसदी बढ़ा, एनपीए घटा

लखनऊ, 29 जनवरी: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बढ़ा जबकि एनपीए में कमी आयी है। यूनियन बैंकके निदेशक मण्डल ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का आज अनुमोदन किया है।

वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 28.24 फीसदी की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक के गैर-ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 17.02% की वृद्धि हुई है। इस दौरान बैंक के वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 3.76 फीसदी की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2024 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ₹12,16,562 करोड़ है। बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 4.70 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 5.94 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 3.76 फीसदी की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2024 तक बैंक का कुल कारोबार ₹ 21,65,726 करोड़ है।

बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.26 फीसदी की वृद्धि हुई है, जहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 16.36 फीसदी की वृद्धि, कृषि में 4.34 फीसदी और एमएसएमई अग्रिमों में 6.34 फीसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 56.69 फीसदी है।

बैंक के एनपीए में भी गिरावट दर्ज की गयी है। 31 दिसंबर, 2024 को कुल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 98 बीपीएस की सुधार के साथ 3.85 फीसदी रहा है जबकि शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 26 बीपीएस की सुधार के साथ 0.82 फीसदी रहा है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Finance Minister Unveils the ‘5R Framework’ to Build Trust, Reduce Litigation and Strengthen Tax Certainty

India Charts a New Course for Responsive Tax Governance Pooja Srivastava | Anytime News NetworkMarking …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *