यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 60 फीसदी बढ़ा

वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शुद्ध लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 60 फीसदी की वृद्धि हुई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का शनिवार को अनुमोदन किया है।
वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक के निवल ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 6.26 फीसदी की वृद्धि हुई है। नतीजों के मुताबिक तीसरी तिमाही में भी बैंक ने सशक्त देयता अंश दर्शाना जारी रखा है। इस दौरान बैंक की कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 5.62 फीसदी की वृद्धि हुई है तथा 31 दिसंबर, 2023 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 1172455 करोड़ रूपये है।
इस अवधि में बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 10.67 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.44 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 10.09 फीसदी की वृद्धि हुई है। नतीजों के मुताबिक 31 दिसंबर, 2023 तक बैंक का कुल कारोबार 20,68,429 करोड़ रूपये है।

तीसरी तिमाही में बैंक ने रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की है। बैंक ने इन क्षेत्रों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.85 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। जहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 12.60 फीसदी की वृद्धि, कृषि में 17.88 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 10.51 फीसदीकी वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 56.28 फीसदी है।
बैंक की 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में कुल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 310 बीपीएस की गिरावट के साथ 4.83 फीसदी रहा तथा शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 106 बीपीएस की गिरावट के साथ 1.08 फीसदी रहा है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *