केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किया नेहरू युवा केन्द्र संगठन लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा 02 दिवसीय (25 एवं 26 फरवरी ) उत्तर प्रदेश के जनपद स्तरों पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं
(कविता पाठ, पेंटिंग फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता) के विजेताओं का राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के युवा ही देश को विकसित बना सकते है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को बताया, और यूवाओ को नशा न करने की भी सपथ दिलाई, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिस आज़ाद ने भी युवाओ को अपने जीवन मे सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा दी, विश्व में सबसे अधिक युवा आबादी अपने देश मे है, कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री जी के पंच प्रण थीम पर आधारित है जिसमें अमृत काल के पंच मूल सिद्धांतों में 1 विकसित भारत, 2 गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, 3 विरासत पर गर्व, 4 एकता एंव एक जुटता, 5 नागरिकों का कर्तव्य शामिल हैं

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का राज्य स्तर पर 2 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जनपद स्तर के विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार. 40000/- द्वितीय पुरस्कार.25000/- व तृतीय पुरस्कार.15000/- रूपये, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार.15000/- द्वितीय.7500/- व तृतीय पुरस्कार 5000/-, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15000/-, द्वितीय पुरस्कार. 7500/- व तृतीय पुरस्कार 5000/-, कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार 15000/- द्वितीय पुरस्कार 7500/- व तृतीय पुरस्कार 5000/- तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार.15000/-द्वितीय पुरस्कार. 7500/- तृतीय पुरस्कार 5000/-नगद व प्रशस्ति पत्र से समापन समारोह में २६ फरवरी २०२४ को सम्मानित किया जायेगा । सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक श्रीकांत पांडेय की कुशल नेतृत्व में हो रहा है
,कार्यक्रम में मंच का संचालन कुसुम वर्मा प्राचार्य राजकीय बालिका विद्यालय लखनऊ द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता क्षात्र कल्याण बी एस भदौरिया जी ने की, कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की विशेष भूमिका हैं।।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *