उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने कहा धन्यवाद यूपी सरकार

काष्ठ आधारित उद्योगों के लिए संजीवनी बना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- मोहनीश त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारी और निवेशक द्वारा लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी.04 में शामिल हुए और सभी ने एक स्वर से कहा “धन्यवाद यूपी सरकार” संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि विगत वर्ष फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान उनके द्वारा काष्ठ आधारित उद्योग के सेमिनार के दौरान उत्तर प्रदेश के बंद चले आ रहे टिम्बर व्यापारियों के पक्ष में वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना के समक्ष अपनी बात रखी गई थी जिसके जवाब में वन मंत्री जी ने सभी पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों का एमओयू साइन करवाने के लिए कहा था जिसके बाद संगठन द्वारा पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों का एमओयू काष्ठ आधारित उद्योगों के अंतर्गत करवाया गया था जिसके बाद दिवाली से पहले वन विभाग द्वारा पोर्टल के माध्यम से एमओयू साइन करने वाले निवेशकों के लिए पोर्टल खोल दिया गया था जिसके अंतर्गत सभी निवेशकों ने अपनी रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा कर दी है तथा वन विभाग द्वारा काष्ठ आधारित उद्योगों के अंतर्गत लाइसेंस दिए जाने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
त्रिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से एक हजार करोड़ रुपए का निवेश के लिए एमओयू किया गया है।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों और निवेशकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उत्बोधन को सुना और एक स्वर से धन्यवाद मोदी योगी के नारे लगाए।
इस दौरान संरक्षक अख्तर खान,विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी, एजाज खान,पीयूष मिश्रा,प्रखर श्रीवास्तव,विवेक पांडे,अयोध्या के देवेंद्र प्रताप सिंह, अंब्रिश गुप्ता,सनोज गुप्ता, सत्य नारायण,गाजियाबाद के सुरेंद्र कुमार, आबिद, हापुड़ के जलालुद्दीन,अंबेडकरनगर के राकेश वर्मा,दिलीप वर्मा, रायबरेली के फरान,सुल्तानपुर से सुरेश कसौधन, संजय अग्रहरी,मुरादाबाद से इलियास,हरदोई से छोटू शर्मा,माल से सुशील कुमार, वली मोहम्मद,सगीर,फुरकान,बीकेटी से सूर्य प्रकाश,मुरादाबाद से इलियास,बिजनौर से शहजाद शेरानी आदि मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *