हमें आज़ादी के महत्व को समझना चाहिये-शरद स चांडक

 

 

भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मण्डल द्वारा 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक     शरद स चांडक ने अपने सम्बोधन में कहा हमें आज़ादी के महत्व को समझना चाहिये और उसमें निहित संवैधानिक मूल्यों का आदर करना हम सब का कर्तव्य है। देश के आर्थिक विकास में भारतीय स्टेट बैंक के योगदान को समय-समय पर देश के विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने रेखांकित किया है। हमें खाताधारकों के साथ निरंतर संवाद करते हुए और उन्हें बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करते रहना होगा । इस स्वतन्त्रता दिवस पर यह संकल्प लें कि जीवन के हर क्षेत्र में हम मानव मूल्यों के पक्षधर बने रहेंगे और अपनी गौरवशाली संस्था के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल के समस्त जिलों में कुल एक लाख एक हज़ार पौधों का पौधरोपण निदेशक, उद्यान विभाग, श्री आर के तोमर के सहयोग से किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत महामहिम राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा राजभवन में सफ़ेद चन्दन के पौधे लगा कर की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एवं महाप्रबंधकगण द्वारा भी पौधा रोपण किया गया।

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बैंक द्वारा दृष्टि सामाजिक संस्थान के बच्चों को उनकी ज़रूरत की वस्तुएं एवं फल आदि का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ के उप महाप्रबन्धक गण एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित हुये।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *