सहारा हास्पिटल में एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड पर वर्कशॉप

सहारा हास्पिटल में एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड पर वर्कशॉ

सहारा हास्पिटल लखनऊ में बृहस्पतिवार को एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर ने एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड का पता कई बीमारियों को जानने के लिए करते हैं। पिछले दस वर्षों में इस जांच को काफी अपडेट किया जा चुका है।
मुख्य वक्ता के रूप में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट गाजियाबाद से डा. संजय गर्ग, अजय कुमार चौधरी और सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डा. अंकुर गुप्ता ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके माध्यम से पित्त व पैक्रिंयाज से जुड़ी बीमारियों व कैंसर का पता लगाना भी संभव है। ई यू एस एक प्रकार की तकनीक है जिसमें एडोस्कोप की टिप पर अल्ट्रासाउंड जुड़ा रहता है। यह आहार नली ,पेट व आंतों के अन्दर से अल्ट्रासाउंड करने में मदद करता है।
एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड तकनीक से पैक्रिंयाज, बाईल डक्ट व.फेफड़े के मध्य भाग यानी मेडिएस्टिनम की बीमारियो का पता लगाया जा सकता है।

कार्यशाला में सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह जी का सर्वप्रथम फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत‌ किया। तत्पश्चात उन्होंने डॉक्टर संजय गर्ग व डाक्टर अजय चौधरी व सहारा हॉस्पिटल के डाक्टर अंकुर गुप्ता को मोमेंटो दिया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे अभिाभवक माननीय सहाराश्री ने ऐसा विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हास्पिटल दिया, जहां जटिल से जटिल बीमारियों का उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। कार्यशाला के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अपसी अनुभव को साझा करने के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Rising Threat to Heart Health: Diabetes, Obesity and High BP Raise Alarm

Experts Warn at Cardiocon 2026, Stress Early Screening and Lifestyle Changes Anytime News Network: Rapidly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *