Breaking News

 श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक में दिल्ली की प्रदेष का मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता को बनाये जाने पर समूचे समाज में हर्ष

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक में दिल्ली की प्रदेष का मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता को बनाये जाने पर समूचे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी। भाजपा द्वारा महिला को सम्मान देने पर ट्रस्ट की ओर से भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व व प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी  का हर्दय से आभार व्यक्त किया गया। वैश्य समाज की पहली महिला मुख्यमन्त्री बनी है।             अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम संयोजक व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बहन रेखा गुप्ता को दिल्ली प्रदेश का मुख्यमन्त्री बनाकर देश की बेटियों एवं माता बहनो के साथ-साथ वैश्य समाज का सम्मान बढ़ाया है। भारत के वैश्य समाज के लिए दीपावली का दिन है। आज वैश्य समाज की बेटी दिल्ली की मुख्यमन्त्री बनी है। श्री शारदा ने कहा देश के 28 करोड़ वैश्य का सम्मान हुआ है। संस्था के महामन्त्री गिरीश कुमार बंसल ने कहा कि दिल्ली प्रदेश की जनता जिस विश्वास के साथ सरकार बदली है। उस पर श्रीमति रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार के कार्य से दिल्ली प्रदेश की जनता राहत की सांस लेगी और स्वच्छ वातावरण व अन्य सुविधाओ का लाभ प्राप्त करेगी। ट्रस्ट की कार्यालय मन्त्री अनुराधा ने महिला के सम्मान पर खुशी जाहिर की। पुलकित अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन बहुत खुशी व गौरव का दिन है। अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता खुशहाल होगी और पार्टी द्वारा किये गये वायदे समय से पूरा होने पर दिल्ली प्रदेश विश्व में स्थान बनायेगा। बैठक में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने मिठाई बाँटी। जयप्रकाश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, राहुल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Extends Festive Greetings to Traders and Citizens

 Credits Modi-Yogi Leadership for Strengthening Business Confidence Anytime News Network | Pooja Srivastava Meerut: Senior …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *